कटघोरा को आदर्श नगर बनाने होगा प्रयास : ज्योत्सना महंत

नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल व 15 पार्षदों ने शपथ ली

कोरबा। नगर पालिका कटघोरा का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार शाम कार्यालय परिसर में हुआ। इसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष राज जायसवाल व 15 पार्षदों ने शपथ ली।

मुख्य अतिथि सांसद ज्योत्सना महंत, विशिष्ट अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक बोधराम कंवर मौजूद रहे। अध्यक्ष जायसवाल को एसडीएम रोहित सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद पार्षदों को शपथ दिलाई।


सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि नगर का बेहतर विकास करने हम सबका उद्देश्य है। कटघोरा नगर को आदर्श नगर के रूप में पहचान मिले, इसके लिए सभी को प्रयास करना होगा। नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने कहा कि हम अपने संकल्पों को धरातल पर लेकर जाएंगे।

सभी जनप्रतिनिधि मिलकर नगर के विकास को आगे बढ़ाएंगे। इसमें नगर के लोगों की भागीदारी भी रहेगी। सभी जनप्रतिनिधि अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करेंगे। नगर पालिका के सभी पार्षद मौजूद रहे। यही नहीं, भाजपा के सदस्य भी शपथ ग्रहण में शामिल हुए।

पार्षदों में राजेश्वरी जात्रा, हरीश यादव, किशोर दिवाकर, राजू दीवान, मधुलता जायसवाल, पवन अग्रवाल, संतोषी कंवर, लालबाबू ठाकुर, संजय अग्रवाल, सुनीता जायसवाल, निसार अहमद, लक्ष्मी खैरवार, शिवमति पटेल, रमेश पटेल व अजय गर्ग शामिल हैं। कांग्रेसी भी मंच पर मौजूद रहे।

इस मौके पर पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, अनिल द्विवेदी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप, रामगोपाल डिक्सेना, डॉ. शेख इश्तियाक, हसन अली, भावना जायसवाल, इरशाद काजी, मुरारी महाराज, आकाश शर्मा, तहसीलदार भूषण सिंह मरावी, प्रियंका राठौर व सीएमओ ज्ञानपुंज कुलमित्र मौजूद थे।