कोरबा। जिले में विकासखंड स्तरीय एफएलएन टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में 27 विद्यालयों के बच्चों ने भाषा और गणित के शिक्षण सामग्री को स्वयं बच्चों के सामने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद और जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन व पार्षद सुख सागर निर्मलकर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रामहरि शराफ डाइट प्राचार्य कोरबा, मनोज पांडे, गुलशन कुमार डाइट कोरबा, अशोक द्विवेदी भाजपा नेता, नीरज शर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य, सिद्धनाथ साहू वरिष्ठ कार्यकर्ता, संजय अग्रवाल, अनिल रात्रे, आर.डी. केशकर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में किरण लता शर्मा डाइट एफएलएन प्रभारी के कुशल मार्गदर्शन एवं एफएलएन कोरबा ब्लॉक प्रभारी ज्योति श्रीवास के नेतृत्व तथा समस्त डीआरजी समूह के समर्पण और परिश्रम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम में बच्चों के प्रदर्शन को देखकर पार्षद और महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने बच्चों को 20,000 रुपये की राशि देने घोषणा की। श्री उपाध्याय ने जिले में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने हेतु यथा संभव पूर्ण सहयोग देने तथा पूरे एफएलएन टीम को एक मिशन मोड पर कार्य करने हेतु बधाई दी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















