कोरबा। नगर पालिक निगम द्वारा शनिवार को कोसाबाड़ी जोन के खरमोरा एवं दर्री जोन के जमनीपाली वार्ड में स्वच्छता अभियान के तहत मेगा स्वच्छता ड्राइव चलाकर बृहद स्तर पर साफ सफाई के कार्य किए गए।
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने बस्तियों में पहुंचकर विशेष साफ सफाई कार्यो का निरीक्षण किया, उन्होंने बस्ती के लोगों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की तथा त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए।
आयुक्त आशुतोष पांण्डेय ने खरमोरा वार्ड के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गोकुल नगर, अटल आवास सहित अन्य मोहल्लों एवं जमनीपाली वार्ड की विभिन्न बस्तियों, मोहल्लों में पहुंचकर गली-गली का भ्रमण करते हुए साफ-सफाई कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बस्ती के लोगों से भेंट कर उनकी समस्याओं को जाना तथा उनके निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर अपर आयुक्त विनय मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, कार्यपालन अभियंता सुरेश बरूवा, भूषण उरांव, अजीत तिग्गा, प्रकाश चन्द्रा, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, विपिन मिश्रा, यशवंत जोगी, डी.पी.साहू, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील वर्मा, शैलेन्द्र नामदेव, पीआईयू धनमोहन, पंकज गभेल आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
हैंडपंप को दुरुस्त करने दिए निर्देश
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चूंकि ग्रीष्म ऋतु का आगमन होने वाला है, ग्रीष्म ऋतु में बस्ती मोहल्लों के रहवासियों को पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रहे इस हेतु निगम क्षेत्र के समस्त वार्ड एवं बस्तियों में स्थापित सभी हैंडपंपों की तत्काल जांच कराएं तथा यह सुनिश्चित करें कि सभी हैंडपंप सुचारू रूप से चले। उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार हैंड पंपों की मरम्मत व सुधार का कार्य प्राथमिकता के साथ कारण ताकि नियमित जलापूर्ति के साथ-साथ लोगों को हैंडपंपों से भी पानी की उपलब्धता बनी रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















