डीएसपीएम से सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

कोरबा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह से माह फरवरी-2025 में अतिरिक्त मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.सी.खरे एवं कनिष्ठ पर्यवेक्षक भंवर सिंह कंवर अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति हुये।

कर्मचारी के सम्मान में समारोह का आयोजन संयंत्र स्थित प्रशासनिक भवन, में संपन्न हुआ। कार्यक्रम संयंत्र के मुख्य अभियंता संजीव कंसल की अध्यक्षता एवं कार्यपालक निदेशक (पीजीटीआई) एसके बंजारा, रायपुर मुख्यालय से आये मुख्य चिकित्साधिकारी एच.एल. पंचारी एवं अति. मुख्य अभियंता – राजेश्वरी रावत, एल.एन. सूर्यवंशी, सुनील सरना, विजय सेन चौधरी एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं मंचस्थ विशिष्ट अतिथिगण द्वारा सेवानिवृत्ति कर्मियों को पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र एवं कलाई घड़ी, से सम्मानित कर विदाई दी गई।

मुख्य अभियंता संजीव कंसल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अभार प्रदर्शन कार्यपालन अभियंता (मानव संसाधन) नीलम शर्मा के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रसायनज्ञ सह वरि. कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिदार, एस.के. डेविड, रजनी मरावी, राजीव पॉल, महिपाल कैवर्त, भुवनेश्वरी साहू, पदमावती गेंदले एवं राजकुमार केंवट का सहयोग रहा।