कोरबा। महाशिवरात्रि पर नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 2 सर्वमंगला रोड फोकट पारा में नव निर्वाचित पार्षद ईश्वर पटेल का सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में ईश्वर पटेल, पूर्व पार्षद रवि महराज, श्रीमती दीपा राठौर, भारत भूषण पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, श्याम पटेल, राम भाई पटेल की उपस्थिति रही। संजय यादव एवं उनके सहयोगियों और मोहल्ले वासियों द्वारा ईश्वर पटेल एवं उपस्थित अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं फूलमाला से स्वागत किया गया। पार्षद श्री पटेल को महामाला पहनाई गई।
इस दौरान ईश्वर पटेल एवं रवि महराज ने मोहल्ले वासियों का आभार जताते हुए सेवा के प्रति तत्पर रहने का वादा किया। इसके बाद महाशिवरात्रि का प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















