छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की बगिया नेवता का आयोजन 2 मार्च को

कोरबा। छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की बगिया नेवता का आयोजन 2 मार्च रविवार को दशहरा मैदान राजेन्द्र प्रसाद नगर फेस-1 में शाम 4 बजे से आयोजित होगा।

माईजी फाउंडेशन सोसायटी के तत्वावधान में यह आयोजन किया जा रहा है। सोसायटी की निधि तिवारी, श्रद्धा बुंदेला व हेमा शर्मा ने बताया कि माईजी फाउंडेशन सोसायटी द्वारा कोरबा जिले में पहली बार छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की संपूर्ण श्रृंखला लेकर आ रही है।

आयोजन में जिले के लोगों को छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति व सांस्कृतिक संध्या के साथ शुद्धता और स्वच्छता से निर्मित छत्तीसगढ़ी लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाने का अवसर प्राप्त होगा। माईजी फाउंडेशन सोसायटी ने जिले के लोगों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने आग्रह किया है।