एचएमएस की बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

कोरबा। कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) गेवरा क्षेत्र एवं गेवरा प्रोजेक्ट की आवश्यक बैठक 20  फरवरी को क्षेत्रीय कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव की उपस्थिति में रखी गई।

बैठक में कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) गेवरा क्षेत्र के संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के लिए रखी गयी थी।  क्षेत्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने बैठक में कहा कि कर्मचारियों के समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए काम हो एवं उसकी जानकारी कर्मचारी तक पहुंचे यही संगठन का ध्येय है।

महामंत्री एसडी मानिकपुरी, सेफ्टी कमेटी मेंबर सुशील श्रीवास ,वेलफेयर समिति सदस्य राजेश सिंह, मकसूद, क्षेत्रीय इकाई की कार्यवाहक अध्यक्षा स्निगधा, एच हॉस्पिटल की वरिष्ठ उपाध्यक्षा श्रीमती संयोगिता ग्वाल एवं श्रीमती रश्मि, प्रोजेक्ट के सचिव एस सी मंसूरी, महामंत्री एसडी मानिकपुरी ने विभिन्न विषयों की जानकारी दी।

अध्यक्ष रेशम लाल यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।