कोरबा। 40 वर्षीय एक व्यक्ति जो कि कुसमुंडा निवासी है। मरीज का दाहिना हाथ मिक्सर मशीन में घुसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। मरीज को सिद्धिविनायक हॉस्पिटल कोसाबाड़ी में लाया गया, यहां अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शतदल नाथ ने मरीज का परीक्षण किया एवं पाया कि मरीज का दाहिना हाथ बुरी तरह कुचल गया है एवं मल्टीपल फ्रैक्चर, टेंडन इंजरी, नर्व इंजरी एवं खून की नलियां बुरी तरह कुचल गई है।
डॉ. नाथ एवं उनके टीम ने योजना पूर्ण तरीके से सर्जरी को प्लान किया एवं योजना के अनुरूप लगभग ढाई घंटे में सर्जरी को पूरा किया। सर्जरी को सफलतापूर्वक किया गया एवं मरीज का हाथ बच गया।
इस अवसर पर डॉक्टर नाथ ने अपनी पूरी टीम को धन्यवाद दिया एवं उनके निरंतर मेहनत करना एवं मरीजों की प्रति उनका समर्पण को इस सफलता का प्रमुख कारण माना है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















