टेली के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई

कोरबा। प्राइमेक्स एजुकेशन सेंटर में टेली के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई दी गई और साथ ही टेली ग्रेजुएशन डे मनाया गया। जिसमें पास हुए छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह द्वारा पुरस्कृत किया गया।


समारोह का शुभारंभ अरुण कुमार जोशी डायरेक्टर प्राइमेक्स एजुकेशन, डॉ. पापिया चतुर्वेदी असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स, बी पी पटेल हेड ऑफ फिजि़क्स डिपार्टमेंट, ए पी सिंह हेड ऑफ कॉमर्स डिपार्टमेंट, मंदाकिनी मेम गेस्ट लेक्चरर मिनीमाता गल्र्स कॉलेज, शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों व जनसमूह की उपस्थिति में सरस्वती व गणेश वंदना के साथ हुआ।

इस दौरान विभिन्न प्रकार के ज्ञानवर्धक खेलों के साथ छात्रों का मनोरंजन किया गया। कार्यक्रम में टेली के छात्र-छात्राओं का उपाधियों से सम्मान करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भी दिया गया। छात्रों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।

जिसमें एकता शर्मा, आस्था मजूमदार, रिया सक्सेना, मानसी साहू, मधु लहरें, मोहम्मद सैफ खान, रोशन दास महंत, इनके द्वारा डांस और स्पीच का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

मंच संचालन छात्र पूजा यादव व स्मिता शुक्ला द्वारा किया गया। महाविद्यालय के निर्देशक ने सभी शिक्षकगणों पूर्णिमा मानसर, फिरदौस परवीन (निशा), नेहा महंत, दीपशिखा सेनगुप्ता, रिंकी पटेल ,सुमन किस्पोट्टा की कड़ी मेहनत की प्रशंसा की, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।