कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 37 रामपुर बस्ती के एक मकान में एकाएक भीषण आग लग गई। आग से घर में रखें कीमती समान जलकर खाक हो गए। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार रामपुर बस्ती में रामेश्वर दास नामक युवक अपने परिवार के साथ निवास करता है। वह रोज की तरह काम करने के लिए घर से निकला, उसका बेटा भी किसी कार्य से बाहर गया हुआ था। घर पर ताला लगा हुआ था, दोपहर लगभग 1 बजे अचानक घर से धुआं निकलते देख पड़ोसियों ने घटना की जानकारी सिविल लाइन थाना पुलिस व डायल 112 के टीम को दी।
डायल 112 की टीम पहुंचने से पहले ही पड़ोसियों ने घर का ताला तोडक़र आग पर काबू पा लिया। परंतु तब तक हजारों रुपए के कीमती सामान जलकर खाक हो चुके थे।
फिलहाल घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दे दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा हैं की आगजनी की घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















