रिटायर्ड बालको कर्मी के सूने मकान में चोरों का धावा

कोरबा। सिविल लाइन थानांतर्गत ग्राम रिसदी स्थित बालको के रिटायर्ड मैनेजर के सूने मकान में धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी रकम की चोरी कर ली।


जानकारी के अनुसार सिविल लाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिसदी में निवासरत बालको के रिटायर्ड मैनेजर के घर में यह घटना घटित हुई हैं। मकान मालिक आर.पी. राठौर परिवार सहित चिकित्सीय कार्य हेतु बाहर गए हुए हैं। सूनेपन का फायदा उठाते हुए चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

पड़ोसियों के माध्यम से पुलिस तक बात पहुंची, जिसके बाद पुलिस की टीम, फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्कॉड मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। चोरी के इस वारदात में कितने का सामान पार हुआ है, इस बात का पता मकान मालिक के घर पहुंचने पर ही पता चलेगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।