कोरबा। नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 18 स्थित ग्राम कोहडिय़ा में लायंस क्लब के पूर्व डिस्ट्रीक्ट गवर्नर मुरलीधर माखीजा व सत्यम बेकर्स के संचालक अनूप माखीजा व परिवार द्वारा निर्मित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रूद्राभिषेक व महाशिवरात्रि पूजन के अलावा भंडारा का आयोजन किया गया।
इस मौके पर वार्ड पार्षद और जिला भाजयुमो के उपाध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन व सोनू राठौर ने शिव आयोजन में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों सहित नगरजनों ने शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















