कोरबा। स्मृति उद्यान के पीछे स्थित गढ़ कलेवा में नई चौपाटी गुलजार होगी तथा खानपान की सभी दुकानें खुल जाएंगी। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय एवं चौपाटी संघ के संरक्षक व पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने संघ के पदाधिकारियों के साथ चौपाटी स्थल का निरीक्षण किया, वहॉं की सभी व्यवस्थाओं को देखा, वहीं संघ ने चौपाटी में दुकानों का संचालन किए जाने पर अपनी सहमति जताई।
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने चौपाटी की सुरक्षा हेतु निगम की ओर से दिन के समय में एक सुरक्षा गार्ड व रात्रि के समय दो सुरक्षा गार्डो की तैनाती किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इस दौरान आयुक्त आशुतोष पाण्डेय व पार्षद नरेन्द्र देवांगन अधिकारियों की टीम के साथ राजेन्द्र प्रसाद नगर दशहरा मैदान के सामने स्थित डिवाईरयुक्त चौड़ी सडक़ का स्थल निरीक्षण किया तथा निहारिका घंटाघर क्षेत्र व स्मृति उद्यान पार्किंग स्थल पर अव्यवस्थित रूप से लगने वाले फल ठेलों को वहॉं पर अस्थाई रूप से अपनी दुकानें संचालित किए जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
घंटाघर चौक तथा आसपास के क्षेत्रों में मोबाईल एसेसरीज विक्रेताओं को अब बुधवारी पौनी पसारी पार्किंग स्थल के किनारे-किनारे निगम द्वारा शेडनुमा दुकानें बनाकर उन्हें स्थल उपलब्ध कराया जाएगा तथा वहीं पर फल विक्रेताओं को भी उनकी दुकानों के संचालन हेतु स्थान दिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, जोन कमिश्नर सुरेश बरूवा, चौपाटी संघ के सहसंरक्षक शैलेष सिंह सोमवंशी, संघ के अध्यक्ष कमलेश जोशी, राजस्व अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा व गोयल सिंह विमल, उप जोन प्रभारी सुमित गुप्ता, प्रिंस कुमार सिंह आदि के साथ चौपाटी संघ के अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण तथा अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677