कोरबा। नगर निगम के दर्री जोन की स्लम बस्ती राजीव नगर पहुंचे आयुक्त ने प्राथमिक स्कूल के बच्चों से पूछा कि गीला एवं सूखा कचरा क्या होता है तथा उसे किस-किस रंग के डस्टबिन में अलग-अलग रखा जाता है, तो बच्चों ने सटीक उत्तर देते हुए गीला व सूखा कचरा की जानकारी दी तथा बताया कि गीला कचरा हरे डस्टबिन में व सूखा कचरा नीले में डस्टबिन में रखते हैं।
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय स्वच्छता महाअभियान के तहत संचालित की जा रही मेगा स्वच्छता ड्राईव का निरीक्षण करने स्लम बस्ती राजीव नगर व ग्राम्य बस्ती भिलाईखुर्द पहुंचे थे।
दर्री जोनांतर्गत राजीव नगर स्याहीमुड़ी वार्ड व कोरबा जोनांतर्गत भिलाईखुर्द वार्ड में मेगा स्वच्छता ड्राईव संचालित की गई।
महाअभियान के दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, कार्यपालन अभियंता विनोद कुमार शांडिल्य, राकेश मसीह, अजीत तिग्गा, राजस्व अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील वर्मा, सहायक अभियंता एस.सी.सोनी, पीयूष राजपूत, यशवंत जोगी, अभय मिंज, रितेश सिंह, शैलेन्द्र नामदेव, पीआईयू. धनमोहन, पंकज गभेल सहित निगम के सफाई मित्र, स्वच्छता दीदियॉं, स्वच्छता कमांडों आदि ने अपनी सहभागिता दी।
इस दौरान आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगम के सभी वार्डो में ऐसे बोर्ड स्थापित कराएं जिनमें उक्त वार्ड के पार्षद का नाम एवं मोबाईल नम्बर के साथ-साथ वार्ड में सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट (विद्युत) व राजस्व के निगम के वार्ड प्रभारियों के नाम व मोबाईल नम्बर अंकित हों, ताकि इनसे जुड़ी समस्याओं के लिए वार्डवासी संबंधित वार्ड प्रभारियों को कॉल कर अपनी समस्याओं से अवगत करा सकें तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित किया जा सके।
आयुक्त ने बस्तीवासियों से आग्रह किया कि वे घरों से निकले कचरे को सडक़, नाली आदि में न डालें, सूखा व गीला कचरा पृथक-पृथक डस्टबिन में संग्रहित करके रखें तथा डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण हेतु पहुंचने वाली स्वच्छता दीदियों के रिक्शें में ही पृथक-पृथक कचरे को दें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
