शांतिपूर्वक मतदान के लिए कलेक्टर ने जताया आभार

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने नगरीय निकाय निर्वाचन और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अंतर्गत जिले में शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं, अभ्यर्थियों, राजनैतिक दलों सहित मीडिया के प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया है।

कलेक्टर ने कहा कि प्रशासनिक तैयारियों और सुरक्षा के लिए जरूरी सभी इंतजाम करने जिला प्रशासन-पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों ने जिम्मेदारी के साथ निष्ठापूर्वक कार्य किया।

कलेक्टर ने निर्वाचन जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सहयोग करने वाले शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों, केंद्रीय सुरक्षा बलों, पुलिस, होम गार्ड सहित अन्य सभी व्यक्तियों जिनने सफलतापूर्वक और निष्पक्ष स्वतंत्र तथा शांतिपूर्ण चुनाव में अपना अमूल्य सहयोग दिया है, के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी के प्रति आभार जताया है।