एमपी नगर क्षेत्र से हटाया गया अतिक्रमण

आयुक्त ने कहा-गढक़लेवा में ही संचालित होगी चौपाटी

कोरबा। शहर की सुंदरता एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए प्रशासन द्वारा जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, शहर के फुटपाथ पर लग रहे ठेला और गुमटियों को गढक़लेवा शिफ्ट किया जा रहा है।


नगर निगम अतिक्रमण दल द्वारा सोमवार को महाराणा प्रताप नगर मुख्य मार्ग में लग रहे अवैध ठेला और गुमटियों को हटाया गया, इनमें कार्य कर रहे संचालकों को पूर्व में नगर निगम द्वारा नोटिस दे दिया गया था। इस मौके पर अतिक्रमण प्रभारी ने कहा कि कलेक्टर कोरबा एवं नगर निगम आयुक्त के दिशा निर्देश पर यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

चौपाटी के गढ़ कलेवा में संचालन की स्थिति पर नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने कहा कि प्रशासन द्वारा गढ़ कलेवा में ठेला और गुमटि संचालकों को पर्याप्त सुविधा दे दी गई है,और उन्हें चौपाटी गढक़लेवा में ही संचालित करनी होगी, प्रशासन की कोशिश है कि किसी को परेशानी ना हो और आम जनता खान-पान सहित अन्य गतिविधियों का एक ही जगह आनंद उठा सके, नगर निगम आयुक्त ने शहर के जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आम जनता से अनुरोध किया है कि इस मुद्दे पर स्वागत योग्य पहल करें जिससे कि कोरबा अस्थाई दखल से मुक्त हो सके।