सुषमा रवि रजक की बड़ी जीत से हर्ष

कोरबा-कटघोरा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे व अंतिम पड़ाव में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी श्रीमती सुषमा रवि रजक ने अपने प्रतिद्वंदियों को भारी मतों के अंतर से मात देते हुए ऐतिहासिक विजयी हासिल की है।

श्रीमती सुधमा रवि रजक ने मतगणना के प्रारम्भ से ही बढ़त बनाते हुए अंत मे 7 हजार से अधिक मतों के बड़े अंतर से बड़ी जीत हासिल करने में सफलता प्राप्त कर ली। श्रीमती सुधमा रवि रजक क्षेत्र के प्रसिद्ध मॉं कोसगाई सेवा संस्थान, हुंकरा के संस्थापक व समाजसेवी शंकर लाल रजक की पुत्रवधू हैं।

राजनीतिक परिवार से जुड़ी सुषमा रजक एक सफल गृहणी के बाद अब पारिवारिक राजनयिक परम्परा को बरकरार रखने में सफल साबित हुई। इनकी सास श्रीमती रोहिणी रजक भी बतौर जिला पंचायत सदस्य इस क्षेत्र से प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।