कोरबा। चोरों ने दो बाइक की चोरी कर ली है। क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। जिसे लेकर वाहन मालिकों में चिंता बढ़ गई है।
चोरों ने भैरोताल बांकीमोंगरा क्षेत्र में रहने वाले आकाश लकड़ा की दो पहिया वाहन चोरी कर ली। घटना के समय आकाश रात्रि पाली की ड्यूटी करने के लिए गंगा नगर दीपका के पास गया था। रेल लाइन किनारे गाड़ी को रख दिया था। गाड़ी को लॉक किया था। जब वह वापस लौटा तो बाइक नहीं मिली।
उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले की जांच जारी है। इसी बीच चोरों ने दीपका थाना क्षेत्र में भी नीलकंठ जायसवाल की बाइक को निशाना बनाया है। नीलकंठ एक निजी कंपनी में काम करता है। उसने अपनी बाइक सोमवारी बाजार में खड़ी किया था। उसे भी चोर उठाकर ले गए।
दीपका के अलावा कटघोरा क्षेत्र से बाइक चोरी के मामले सामने आए हैं। कोयला खदान क्षेत्रो में बाइक की चोरी करने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है।
गिरोह आए दिन गाडिय़ों को निशाना बना रहा है। चोरी कर ले जा रहा है। आरोपियों के बारे में पुलिस पतासाजी कर रही है। चोरों का गिरोह गेवरा-दीपका के साथ-साथ बांकीमोंगरा क्षेत्र में भी काफी सक्रिय है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















