बहन के लापता होने पर परेशान भाई ने लगाई आग, गंभीर

कोरबा। नगर के सीएसईबी चौकी पंप हाउस क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कॉलोनी में एक बहन के लापता होने जाने से परेशान 40 वर्षीय भाई ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर लिया।

जानकारी के अनुसार गंभीर रुप से झुलस जाने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रिफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि उसकी बहन किसी को कुछ बताए बिना कहीं चली गई, जिससे परेशान होकर उसने खुद को आगे के हवाले कर लिया।