कोरबा। गोढ़ी के ग्राम पंचायत चुनाव में पदम सिंह चंदेल व उनकी पुत्री प्रज्ञा सिंह चंदेल वार्ड क्रमांक 5 व 3 से विजयी घोषित किए गए। पदम सिंह चंदेल भाजपा समर्थित तथा छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के संरक्षक हैं।
विजयी होने पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरण संघ जिला शाखा कोरबा ने उनके निवास पर परिवार के समक्ष जीत पर खुशी जाहिर करते हुए संघ ने उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा जिला, अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू, सचिव जय सिंह नेताम, मीडिया प्रभारी अनिल गिरी, आर्यन गिरी तथा संरक्षक महोदय के परिवार पूर्व पार्षद श्रीमती चित्रलेखा चंदेल, प्रमेश सिंह चंदेल, आकांक्षा चंदेल सहित अन्य उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















