स्पोट्र्स व मैराथन दौड़ का फिटनेस के साथ गहरा संबंध : आयुक्त

कोरबा। एक स्वस्थ शरीर-स्वस्थ जीवन व शारीरिक सौष्ठव के लिए स्पोट्र्स एक्टिविटीज का सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण स्थान हैं, विविध क्रीड़ा गतिविधियों विशेषकर मैराथन दौड़ एवं फिटनेस का आपस में गहरा संबंध है।


उक्त बातें निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने शनिवार को बिसाहूदास महंत स्मृति मेडिकल कालेज कोरबा द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ के शुभारंभ अवसर पर कही। मेडिकल कालेज के द्वारा 22 फरवरी से 3 मार्च तक कालेज के एनुअल स्पोर्ट उमंग का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन के प्रथम दिन घंटाघर से मेडिकल कालेज कैम्पस तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने मैराथन दौड़ को हरी झण्डी दिखाई तथा एनुअल स्पोर्ट उमंग का शुभारंभ कराया। आयुक्त ने स्वयं भी मैराथन में दौड़ लगाई तथा शामिल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर मेडिकल कालेज के डीन डॉ.सहारे, डॉ. रूपल ठाकुर, मेडिकल सुपरिडेन्ट डॉ.गोपाल कंवर, उप अधीक्षक डॉ.पटेल, सहायक अधीक्षक डॉ. रविकांत जाटवर, स्पोट्र्स इंचार्ज डॉ. हनीश आदि के साथ मेडिकल कालेज के अन्य स्टाफ व बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने मैराथन में भाग लिया।

मैराथन दौड़ में पुरूष वर्ग में आजाद चौधरी ने प्रथम, द्वितीय स्थान पर मंदीप व तृतीय स्थान पर विजय चौधरी रहे। इसी प्रकार महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर रौशनी तुर्की, द्वितीय स्थान पर स्नेहा नायक व तृतीय स्थान पर माधुरी पैकरा ने स्थान बनाया। इन सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।