कोहडिय़ा व भैरोताल वार्ड में चलाई गई मेगा स्वच्छता ड्राईव

कोरबा। नगर पालिक निगम द्वारा शनिवार को कोहडिय़ा चारपारा वार्ड एवं भैरोताल वार्ड में स्वच्छता महाअभियान के तहत मेगा स्वच्छता ड्राईव संचालित की गई तथा वृहद स्तर पर एक अभियान के रूप में साफ-सफाई के कार्य कराए गए।

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कोहडिय़ा चारपारा बस्ती व भैरोताल में पहुंचकर साफ-सफाई कार्यो का निरीक्षण किया, वहां के रहवासियों से भेंट कर निगम के साफ-सफाई कार्यो पर चर्चा की, उनकी समस्याओं को जाना तथा त्वरित निराकरण के संबंध में अधिकारियों के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


आयुक्त ने उक्त दोनों वार्डो में पहुंचकर वहॉं की बस्तियों में पैदल भ्रमण करते हुए साफ-सफाई कार्यो का सघन रूप से निरीक्षण किया, वहॉं के रहवासियों से भेंट की, उनकी समस्याओं को जाना तथा निराकरण बाबत आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।

आज के स्वच्छता महाअभियान में कार्यपालन अभियंता अखिलेश शुक्ला, सुरेश बरूवा, राकेश मसीह, तपन तिवारी, सहायक अभियंता सुनील टांडे, उपअभियंता सोमनाथ डेहरे, प्रमोद जगत, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील वर्मा, उत्तम दास, पीआईयू धनमोहन, पंकज गभेल सहित निगम के स्वच्छता कमांडो, सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों ने सहभागिता दी।

बस्तियों में भ्रमण के दौरान आयुक्त ने नवीन निर्माण कार्यो के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश संबंधित अभियंताओं को दिए।

उन्होंने चारपारा बस्ती में जर्जर हो चुके सामुदायिक भवन के स्थान पर सर्वसुविधायुक्त नवीन सामुदायिक भवन के निर्माण, बस्ती के अंदर नाली का निर्माण व आत्मानंद स्कूल के सामने स्थित सामुदायिक भवन की बाउण्ड्रीवाल की पोताई, पेटिंग व सौंदर्यीकरण का कार्य कराए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

इसी प्रकार आनंदनगर सामुदायिक भवन के समीप रात्रिकालीन सडक़ रोशनी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु विद्युत खंभों में स्ट्रीट लाईट लगाए जाने के निर्देश दिए।