बिंझरा क्षेत्र से अक्षय गर्ग जीते

कोरबा। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में पोड़ी-उपरोड़ा जनपद क्षेत्र के बिंझरा में मतदाताओं ने बढ़-चढक़र अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में अक्षय गर्ग ने शानदार जीत दर्ज की और 700 वोटों के अंतर से विजयी रहे।

जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 18 बिंझरा से प्रत्याशी अक्षय गर्ग ने कुल 1800 वोट हासिल किए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को करीब 1100 वोट मिले।

इस जीत के बाद क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और जमकर आतिशबाजी भी की।