कोरबा । जिले में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत क्षेत्र से पूजा विजय दुबे ने 2500 से अधिक मतों से विजय हासिल की। तानाखार, कोनकोना और पोंड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र के मतदाताओं ने उन्हें अपार समर्थन दिया, जिससे उनकी जीत ऐतिहासिक बन गई।
पूजा दुबे की जीत के साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीदें जागी हैं। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान जनकल्याण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का वादा किया था, जिस पर मतदाताओं ने भरोसा जताया। जीत की घोषणा होते ही पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा। समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया और जमकर आतिशबाजी की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
