कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कम्पनी मर्यादित, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व के जूनियर क्लब में श्रम कल्याण समिति एवं शक्ति महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान् में 15 फरवरी को आनंद मेला का आयोजन किया गया।
जूनियर क्लब कोरबा पूर्व प्रांगण में सायं 7 बजे, कोरबा पूर्व के मुख्य अभियंता (उत्पादन) संजीव कंसल के मुख्य आतिथ्य व अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश्वरी रावत, एल एन सूर्यवंशी, सुनील सरना, विजय सेन चौधरी एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी के विशिष्ट आतिथ्य में तथा सचिव श्रम कल्याण समिति, गोवर्धन सिदार की उपस्थिति में आंनद मेला का आयोजन किया गया।
आनंद मेला में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के 15 स्टॉल तथा मनोरंजक खेल के स्टॉल लगाये गये। छोटे बालकों एवं बालिकाओं द्वारा विभिन्न गानों पर मनमोहक नृत्य का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लिपिक श्रम कल्याण समिति, सरोज राठौर, घनश्याम साहू, मनीष राठौर, पवन दास, मुकेश साहू, चित्रेश हनोतिया, सुशांत कटकवार, आलोक शर्मा, हेमंत वर्मा, कविता ठक्कर, सागर देवांगन, विनोद राठौर, चंद्रशेखर जायसवाल, रजनी मरावी, महिपाल कैवर्त, भुवनेश्वरी साहू, बीनू कंवर का सहयोग रहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
