स्वच्छता व निर्माण कार्यो का आयुक्त ने किया निरीक्षण

कोरबा। नगर निगम के आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने दर्री जोनांतर्गत सुंदूर स्थित बस्तियों कुमगरी, सुमेधा, सेमीपाली, इंदिरा नगर में दस्तक दी। आयुक्त ने बस्तियों का पैदल भ्रमण कर मेगा स्वच्छता ड्राईव के दौरान किए जा रहे साफ-सफाई कार्यो का निरीक्षण किया।

उन्होंने वहॉं पर निर्माणाधीन व प्रगतिरत निर्माण कार्य का जायजा लिया, साथ ही नाली कलवर्ट निर्माण व विद्युत विस्तार हेतु विद्युत खंभे स्थापित कराए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।


आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा व अधिकारियों की टीम के साथ सुमेधा, सेमीपाली, कुमगरी, इंदिरानगर जमनीपाली आदि बस्तियों का भ्रमण कर साफ-सफाई कार्यो का सघन रूप से जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा कि जिन वार्ड व बस्तियों में मेगा स्वच्छता ड्राईव संचालित हो रही है, वहॉं की सम्पूर्ण रूप सफाई, कचरे का त्वरित उठाव व परिवहन का कार्य करते हुए वार्ड व बस्तियों को साफ-सुथरा बनाने की दिशा में पूरी सजगता के साथ कार्यवाही संपादित करवाएं।

इस दौरान निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा के साथ ही उपायुक्त बीपी त्रिवेदी, कार्यपालन अभियंता अजीत तिग्गा, तपन तिवारी, सहायक अभियंता यशवंत जोगी, अभय मिंज, अश्वनी दास, विनोद गोंड़, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक सचिन्द्र थवाईत, शैलेन्द्र नामदेव, पीआईयू धनमोहन, पंकज गभेल आदि ने स्वच्छता महाअभियान में सहभागिता दी।

आयुक्त ने जमनीपाली क्षेत्र में निगम द्वारा संचालित एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण करते हुए वहॉं की व्यवस्थाओं को देखा। सेंटर में कार्यरत सुपरवाईजर व अन्य कर्मचारियों से चर्चा की एवं सेंटर की सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त रखने, निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप अपशिष्ट का प्रबंधन सुनिश्चित करने, सेंटर की साफ-सफाई, उद्यानिकी, फूलदार पौधों के रोपण के साथ-साथ सेंटर का आवश्यक सौंदर्यीकरण किए जाने के निर्देश दिए।