विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

कोरबा । छग राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्टेट प्लान आफ एक्शन के अनुसार सत्येन्द्र कुमार साहू प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की उपस्थिति में 20 फरवरी को सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा सत्येन्द्र कुमार साहू द्वारा महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर कहा कि सामाजिक न्याय क्या है।

सरल शब्दों में कहा जाए तो आपका इंस्टीट्यूट भी सामाजिक न्याय के परिप्रेक्ष्य में बना है, जिसका उद्देश्य है कि छात्रों को आर्थिक रूप से तकनीक शिक्षा के माध्यम से सक्षम बनाना। हमारे समाज में महिला एवं लड़कियों के सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये जाने हेतु उनके लिये संस्थान खोला गया है जहां से वे प्रशिक्षण प्राप्त कर समाज में आर्थिक रूप से सक्षम बनकर सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकते हैं। ये सभी सामाजिक व्यवस्था है।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा कु. डिम्पल द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों एवं संरचना के बारे में बताया गया।

उक्त कार्यक्रम में श्रीमति कुमुद पाण्डेय, अधीक्षिका, महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कोरबा, शिक्षक मुमताज कुरैशी, कैलाश साहू, बुसरा खलील, सुकृता लारिया, मंजू साहू एवं विमल लहरे तथा गोपाल चन्द्रा उपस्थित थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा मोर यान अधिनियम के प्रमुख प्रावधानयुक्त नोटपेट का वितरण छात्र-छात्राओं को किया गया।