अनुसुईया राठौर ने किया सघन जनसम्पर्क

कोरबा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत क्षेत्र 05 से चुनावी मैदान में उतरी अनुसुईया राठौर ने नेवसा, बम्हनीकोना, डिंडोलभाठा, मुड़ापार, भलपहरी, मुक्ता, बोकरामुड़ा में अपना एक दौर का जनसम्पर्क पूरा कर लिया।

इस दौरान हर घर तक पहुंचकर उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सेवा का अवसर देने के लिए आशीर्वाद मांगा।

क्षेत्र की पानी, सडक़, रोजगार, प्रदूषण, जैसी समस्याओं से जूझ रहे क्षेत्र के मतदाताओं ने भरपूर समर्थन देकर जीत दिलाने का भरोसा दिलाया है। अनुसुईया राठौर ने जनपद क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जो विजन जनता के बीच रखा है उसे हर कोई पसंद कर रहा है और उनको भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है।