सकल ब्रह्मांड में सनातन संस्कृति की स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही

कोरबा। प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वाधान में विश्व सद्भावना भवन टीपी नगर में सनातन संस्कृति से स्वर्णिम काल की ओर विषय पर चर्चा परिचर्चा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पुजारी हेमंत ने कहा कि इतने बड़े विषय को साकार करने के लिए हम सभी को एक होना पड़ेगा। उन्होंने इस प्रथम प्रयास करने के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया। भ्राता राजेश ने भी सभी को अपनी शुभकामनायें व्यक्त की।

बीके बिंदु ने कहा कि हमारा स्वर्णिम काल तभी आएगा जब हमारी सनातन संस्कृति जो विलुप्त हो गयी है उसे हम जागृत करेंगे। अंत में बीके तुलसी ने सभी को मैडिटेशन कराया और सभी को ईश्वरीय प्रसाद एवं भेट दिया गया।

इस अवसर गजानंद साईं मंदिर बुधवारी के ट्रस्टी हेमंत, अयप्पा मंदिर के ट्रस्टी राजेश सी एस, माउंट अबू राजस्थान से बीके बालू, बीके रुक्मणी, बीके बिंदु मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही कोरबा के विभिन्न मंदिरों के ट्रस्टी, संत, महत्मायें, पुजारी भी उपस्थित रहे।