केंद्रीय विद्यालय में सडक़ सुरक्षा पखवाड़ा पर हुई कार्यशाला

कोरबा। केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी में सडक़ सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय सडक़ सुरक्षा-जीवन रक्षा था। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता सडक़ सुरक्षा फाउंडेशन मुंबई के दुर्गेश शर्मा थे।

एनटीपीसी के सडक़ सुरक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्राचार्य एसके साहू ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने सडक़ सुरक्षा सप्ताह पर अपने विचार व्यक्त किए।

मुख्य वक्ता दुर्गेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में तथ्यपरख जानकारी देकर सडक़ सुरक्षा से संबंधित जानकारी की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। दो पहिया एवं चार पहिया गाडिय़ों को चलाने के नियम, सीट बेल्ट एवं हेलमेट की अनिवार्यता इत्यादि पर रोचक ढंग से अपना विचार व्यक्त किया।

दुर्घटना से कैसे बचा जाए इस पर भी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। यह कार्यक्रम बच्चों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहा।