ढोढ़ीपारा, डगनियाखार, इमलीछापर में निगम ने चलाई मेगा स्वच्छता ड्राईव

कोरबा। स्वच्छता महाअभियान के तहत नगर पालिक निगम द्वारा टीपी नगर जोन के ढोढ़ीपारा वार्ड एवं सर्वमंगला जोन के इमलीछापर डगनियाखार में मेगा स्वच्छता ड्राईव संचालित कर वृहद स्तर पर साफ-सफाई के कार्य कराए गए।

अपर आयुक्त विनय मिश्रा ने निगम के अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न बस्तियों का भ्रमण करते हुए स्वच्छता कार्यो का सघन रूप से जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में विगत 25 जनवरी से नगर पालिक निगम केरबा द्वारा वार्ड एवं बस्तियों में स्वच्छता महाअभियान चलाया जा रहा है, प्रथम चरण में 25 जनवरी से 6 फरवरी तक विभिन्न वार्डो में यह अभियान संचालित किया गया था, तत्पश्चात 17 फरवरी से पुन: अभियान का दूसरा चरण संचालित हो रहा है।

इसी कड़ी में बुधवार 19 फरवरी को टीपी नगर जोनांतर्गत छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल क्रमांक 1 ढोढ़ीपारा तथा सर्वमंगलानगर जोनांतर्गत इमलीछापर डगनियाखार पंखादफाई, 1 नम्बर दफाई सहित अन्य विभिन्न बस्तियों, पारों व मोहल्लों में मेगा स्वच्छता ड्राईव चलाई गई।

स्वच्छता अभियान के दौरान निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, सुरेश बरूवा, तपन तिवारी, सहायक अभियंता सुनील टांडे, पीयूष राजपूत, प्रमोद जगत, एस.सी.सोनी, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील वर्मा, सचिन्द्र थवाईत, शैलेन्द्र नामदेव, उत्तम दास, धनमोहन कुर्रे, पकंज गभेल आदि सहित निगम के सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों, स्वच्छता कमांडो आदि ने मेगा स्वच्छता ड्राईव में अपनी सहभागिता दी।