कोरबा। शहर के प्रमुख स्थल घंटाघर परिसर में अब रंगबिरंगे फूल अपनी मुस्कुराहट बिखेर रहे हैं, अव्यवस्थित हो रहा उक्त परिसर अब व्यवस्थित होने की ओर अग्रसर हो चुका है, विभिन्न प्रजातियों के फूलदार पौधों से युक्त घंटाघर परिसर की सुरक्षा हेतु लोहे की जाली से फेंसिंग की जा चुकी है ताकि पेड़-पौधों एवं परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
स्वच्छ कोरबा-सुंदर कोरबा-अतिक्रमण मुक्त कोरबा की दिशा में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जहॉं एक ओर शहर की सडक़ों के फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने की ठोस कार्यवाही निगम द्वारा की जा रही है, वहीं दूसरी ओर शहर की स्वच्छता साफ-सफाई व सौदंर्यीकरण की दिशा में लगातार कार्यो को अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है।
इसी कड़ी में अव्यवस्थित हो रहे शहर के प्रमुख स्थल घंटाघर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फूलदार पौधों का रोपण निगम द्वारा किया गया है, परिणाम स्वरूप अब उक्त परिसर में रंगबिरंगे फूल खिलते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं, जो बरबस ही लोगों का ध्यान आकृष्ट कर रहे हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















