मुड़ापार व कैलाशनगर में चलाई गई स्वच्छता ड्राईव

कोरबा। स्वच्छता महाअभियान के दूसरे चरण के प्रथम दिन निगम के रविशंकर नगर जोन अंतर्गत मुड़ापार वार्ड एवं बालको जोनांतर्गत कैलाशनगर में वृहद स्वच्छता ड्राईव संचालित की गई।

इस दौरान नालियों की सतह से सफाई, सडक़ों के किनारे उगी बर्म, झाडी की सफाई, कचरे का त्वरित उठाव एवं परिवहन सहित सडक़ रोशनी, पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का निराकरण मौके पर ही किया गया, वहीं सी.एण्ड डी.वेस्ट का उठाव तथा सार्वजनिक स्थल पर गदंगी करने, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने पर संबंधितों पर अर्थदण्ड भी लगाया गया।

कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में 25 जनवरी से नगर पालिक निगम द्वारा वार्ड एवं बस्तियों में क्रमश: स्वच्छता का महाअभियान चलाकर विशेष साफ-सफाई के कार्य कराए जा रहे हैं, प्रथम चरण में 25 जनवरी से 6 फरवरी तक यह अभियान विभिन्न वार्डो में चलाया गया।

इस दौरान निगम के उपायुक्त बी.पी.त्रिवेदी, पवन वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, जोन कमिश्नर प्रकाश चन्द्रा एवं एन.के.नाथ, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील वर्मा, सचिन्द्र थवाईत, सहायक अभियंता विपिन मिश्रा, किरण साहू, सतानंद द्विवेदी आदि सहित निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारियों स्वच्छता मित्रों, सफाई कर्मचारियों ने अभियान में अपनी सहभागिता दी।