कोरबा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत होने वाले मतदान का पहला चरण आज होगा। 17 फरवरी 2025 को होने वाले ग्रामीण अंचल चुनाव के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविका द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
दीवार लेखन कर चुनाव के लिए प्रेरित करने के साथ लोगों को वोट का महत्व समझाया जा रहा है और मतदान करने जागरूक कर रही हैं। ऋचा स्वर्णकार ने बताया कि जागरूकता रैली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
एनएसएस द्वारा जगह जगह पर यह कार्य किया जा रहा है इसका उद्देश्य मतदाता जागरूक हों, अपना कर्तव्य को समझें और अपना वोट जरूर दें और अपने सही प्रत्याशी का चुनाव करें। इसी आशा के साथ एनएसएस यह कार्य कर रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















