प्राथमिक शाला निर्माण की राशि को चुनाव प्रचार में खर्च करने की शिकायत
कोरबा। ग्राम पंचायत लखनपुर के ग्रामवासियों ने जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत लखनपुर, जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सरपंच, सचिव तथा पंच प्रत्याशी रघुनंदन जायसवाल एवं उसकी पत्नी रीना रानी जायसवाल के द्वारा प्राथमिक शाला निर्माण के लिए स्वीकृत राशि 7 लाख 60 हजार रुपए को गबन कर चुनाव प्रचार में खर्च करने के कारण उक्त राशि को वसूली करने की मांग की है।
ग्रामवासियों ने बताया कि प्राथमिक शाला लखनपुर मोहल्ला पटेलपारा के बाउण्ड्रीवाल निर्माण के लिए डीएमएफ मद से शासन द्वारा 19,00,000 रुपए स्वीकृत किया है। उक्त राशि में से 7 लाख 60 हजार रुपए को दो माह पहले ग्राम पंचायत के सरपंच जगदीश प्रसाद नागवंशी और सचिव के द्वारा बैंक से आहरित कर कार्य के नाम से प्रस्ताव कर निकासी किया गया है और उक्त निकासी राशि को पंच प्रत्याशी रघुनंदन जायसवाल को अवैध रूप से ठेके पर दिया गया है।
उक्त कार्य को ठेके पर देने के पूर्व सचिव और सरपंच के द्वारा शासन व विभाग से अनुमति नहीं लिया गया है। उक्त कार्य को ठेके पर देने के लिए पंचायत में प्रस्ताव भी पारित नहीं किया गया है। ठेकेदार रघुनंदन जायसवाल वर्तमान में वार्ड क्रमांक-2 से चुनाव लड़ रहे है तथा उनकी पत्नी रीना रानी जायसवाल वार्ड क्रमांक 10 से पंच प्रत्याशी है।
सरपंच और सचिव ने उक्त ठेकेदार को लाभ पहुंचाने तथा पंच प्रत्याशी रीना रानी जायसवाल को जीताने राशि का आहरण कर चुनाव लडऩे के लिए पंच प्रत्याशी व ठेकेदार रघुनंदन जायसवाल को दिया गया है। उक्त राशि में एक रुपया भी आज तक किसी कार्य में व्यय नहीं किया गया है।
ग्रामवासियों राजकुमार साहू, टिकैत राम, दिलीप कुमार साहू व जतीराम ने जिला पंचायत सीईओ से मामले में कार्यवाही करते हुए चुनाव परिणाम तक उक्त राशि को वसूल कर शासन के खाते में जमा करवाने की मांग की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















