सबसे युवा पार्षद बने सुनील साहू

कोरबा-पाली। जिले के नगर पंचायत पाली में सुनील साहू सबसे युवा पार्षद के रूप में चुनकर आये हैं। वार्ड क्रमांक 11 महामाया देवी वार्ड में युवा चेहरा सुनील साहू ने बड़ी जीत हासिल किया है।

उन्हें 139 वोट मिले जबकि भाजपा से बागी होकर लड़े मुकेश श्रीवास्तव 75 वोट पर सिमट गए। सुनील साहू ने कहा कि कड़े मुकाबले में जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है तो किसी को निराश नहीं होने दिया जाएगा। पूरी युवा ऊर्जा और क्षमता से वार्ड और वार्डवासियों की बेहतरी के लिए काम करेंगे।