कोरबा-कोरबी-चोटिया। कोरबा व एमसीबी जिले की सीमा से लगे ग्राम जरौंधा के पास रूमगा मार्ग में रविवार की दोपहर दर्दनाक हादसा घटित हुआ। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जिले के पसान थानान्तर्गत ग्राम कोडगार निवासी रमन सिंह पेन्द्रों पिता मनस राम 25 वर्ष को रविवार शाम एक हाइवा ने ग्राम रुमगा मार्ग में चपेट में ले लिया। हादसे में रमन सिंह दर्दनाक मौत हो गई।
रमन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह एमसीबी जिले के ग्राम रूमगा में रहता था व आज दोपहर बाद वह अपनी बाइक पर सवार होकर गृह ग्राम कोडगार लौट रहा था कि कोरबा जिले की सीमा से करीब एक किलोमीटर पहले यह हादसा हो गया।
दुर्घटनाकारित भारी वाहन मनेन्द्रगढ़ से पेण्ड्रा रोड की तरफ जा रहा था और सामने से बाइक सवार युवक आ रहा था कि हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम बाद शव को परिजन के सुपुर्द किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
