कोरबा। जिला मुख्यालय के करीब पथर्रीपारा दो वार्डो में बंटा हुआ है, जिसमें वार्ड क्रमांक-20 से भाजपा के प्रत्याशी चंद्रलोक सिंह (गुड्डू) शानदार तरीके से हैट्रिक जीत लगाते हुए लगातार तीसरी बार पार्षद बने।
वार्ड की जनता ने लगतार तीसरी बार चंद्रलोक सिंह पर भरोसा जताया और 825 वोटों के अंतर से उन्हें जीताकर वार्ड का पुन: पार्षद बनाया। वार्ड में पड़े 1943 में 1350 वोट चंद्रलोक सिंह के खाते में गए तो मात्र 525 वोट सुनील कुमार निर्मलकर को मिले। चंद्रलोक सिंह की जीत की खुशी में पथर्रीपारा वार्ड में जगह-जगह आतिशबाजी की गई और विजय जुलूस निकाला गया।
चंद्रलोक सिंह ने अपनी जीत को वार्ड के जनता और अपने कार्यकर्ता व समर्थकों की जीत बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह और उनका पूरा परिवार पहले की तरह आगे भी वार्ड वासियों की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















