कोरबा-दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका में एक ऐसा परिवार है जहां एक ही घर के तीन सदस्य चुनाव मैदान में थे। एक ने भाजपा, दूसरा ने कांग्रेस तो तीसरे से निर्दलीय चुनाव लड़ा। भाजपा व कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे दोनों प्रत्याशी अपने-अपने वार्ड से चुनाव जीत गए हैं।
बता दें कि नगर पालिका परिषद दीपका मुख्य बस्ती में निवासरत युपनारायण जायसवाल के घर का प्रगतिशील जायसवाल कलार समाज के पूर्व अध्यक्ष यूपनारायण जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र वधु कमला अशोक जायसवाल वार्ड क्रमांक पांच से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मेंं चुनाव लड़ रही थी। वही वार्ड क्रमांक 6 से सुनीता रोहित जायसवाल भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रही थी।
वार्ड क्रमांक एक पर कमलेश जायसवाल कांग्रेस से प्रत्याशी थे। वार्ड क्रमांक 1 से कमलेश जायसवाल कांग्रेस के पार्षद के रूप में चुनाव जीत चुके हैं वही सुनीता रोहित जायसवाल वार्ड क्रमांक 6 से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद के रूप में चुनाव जीत चुके हैं। इस वार्ड में रोहित जायसवाल दो बार पूर्व में पार्षद रह चुके हैं यह उनकी तीसरी जीत है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















