कोरबा। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 26 पं. रविशंकर शुक्ल नगर की जनता ने लगातार तीसरी बार अब्दुल रहमान पर भरोसा जताया है। अब्दुल रहमान ने तीन चुनाव लड़ा और तीनों बार उन्होंने निर्दलीय ही चुनाव लडक़र दलीय प्रत्याशियों को परास्त किया है।
जीत की हैट्रिक लगाने के बाद वार्ड की जनता ने उनका स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की और 2025 के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा से पार्षद के टिकट की दावेदारी की थी किंतु टिकट न मिलने पर उन्होंने फिर से अपने वार्ड की जनता के आशीर्वाद पर विश्वास करते हुए निर्दलीय चुनाव लडऩे का मन बनाया।
आखिरकार जनता ने उन्हें एक बार फिर अपना नेतृत्वकर्ता चुन लिया। अब्दुल रहमान ने कहा है कि यह सिर्फ चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने वार्ड वासियों से मिले प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष स्नेह, आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















