कोरबा। एनटीपीसी द्वारा संचालित धनरास राखड़ बाँध की समस्या खत्म होने क़ा नाम नहीं ले रही है वहीं प्रभावित ग्रामवासियों को सही मेडिकल सुविधा और ना ही सही समय पर उचित मुवावजा मिल रहा है। शिकायत कईयों से की गई है लेकिन जांच व कार्यवाही शून्य है।
कलेक्टर अजीत वसंत से पिछले दिनों शिकायत कर युवा कांग्रेस नेता लक्ष्मीकान्त कंवर ने बताया है कि ग्राम पंचायत धनरास के खाते में ग्राम धनरास, सालिहाभाठा, घमोटा एवं पुरेनाखार के ग्रामीणों को राखड़ डस्ट उडऩे के कारण वितरण के लिए मुआवजा राशि दिया जाता है।
एनटीपीसी प्रबन्धन प्रतिमाह 10 दिवस का मुआवजा प्रति दिन 300 रुपए के हिसाब से 3000 रुपए देता आ रहा है।
ग्राम पंचायत धनरास के रिकार्ड अनुसार इन गांवों में 645 परिवार (राशन कार्डधारी) निवासरत हैं और ऐसा सूची एनटीपीसी को दिया गया है जबकि ग्राम पंचायत धनरास के तीनों गांवों में कुल 447 राशन कार्ड धारी परिवार और लगभग 70 परिवार पुरैनाखार में निवासरत हैं।
इसके विपरीत सरपंच एवं सचिव के द्वारा 645 परिवारों की सूची बैंक अकाउंट नम्बर के साथ राशि वितरण हेतु एनटीपीसी प्रबंधन के समक्ष जमा किया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















