94 पाव अंग्रेजी गोवा शराब जप्त

कोरबा। जटगा पुलिस ने अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 94 पाव अंग्रेजी गोवा शराब जप्त किया है। जटगा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि संतोष कुमार मरकाम अपने मकान के परछी में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बिक्री के प्रयोजन से रखा है।

इस पर चौकी प्रभारी सुरेश जोगी ने प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह, आरक्षक सुपेट सिंह के साथ मौके पर जाकर छापा मारा। आरोपी संतोष कुमार मरकाम द्वारा अपने मकान के परछी में 94 पाव अंग्रेजी गोवा शराब रखे होना पाया गया जिसे जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।