कोरबा। जिले की दीपका पुलिस ने थाना प्रभारी प्रेमचन्द साहू के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए ग्राम केराकछार में दबिश दी। ग्रामीण इंद्र कुमार धनुवार पिता स्वर्गीय बिहानू राम धनुवार 45 वर्ष निवासी केराकछार व कमल गोंड पिता स्वर्गीय तुलसीराम 28 वर्ष थाना दीपका के अवैध शराब निर्माण स्थल पर दबिश दी गई।
कुल 180 लीटर महुआ शराब बरामद करने के साथ निर्माण में प्रयुक्त होने वाले 2 नग सिल्वर घमेला, 2 नग पुराना सिल्वर डेकचा, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा के अलावा शराब निर्माण हेतु उपयोग की जाने वाली वस्तुएं बरामद कर जप्त की गईं।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार व मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान बरामद किए गए लगभग 500 किलोग्राम महुआ लाहन एवं भ_ी को नष्ट कर दिया गया। महुआ लाहन को आरोपियों के द्वारा एक टैंक नुमा गड्ढे में छिपा कर रखा गया था,जिसकी तलाश कर महुआ लाहन व डब्बों को निकलवाया गया।
उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है एवं आरोपी इंद्रकुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















