कोरबा। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देश पर पुराने शहर स्थित मुरारका पेट्रोल पम्प के ऊपर ओव्हरब्रिज में नगर पालिक निगम द्वारा लगाया गया सर्वमंगल कोरबा का चमकता साईन बोर्ड पावर हाउस रोड को एक नया लुक दे रहा है।
शहर सौंदर्यीकरण की दिशा में निगम द्वारा किए जा रहे विविध कार्यो की अगली कड़ी में ओव्हरब्रिज पर लगाया गया यह साईन बोर्ड एक ओर जहॉं पावर हाउस रोड से गुजरने वाले लोगों का बरबस ही ध्यान आकर्षित कर रहा है, तो वहीं दूसरी ओर शोवरिंग एनर्जी-इम्पावरिंग इंडिया का संदेश भी दे रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
