कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा प्रारंभ

कोरबा। शिवनगर में पहली बार श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। कथा के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा नगर का भ्रमण करते हुए हसदेव नदी तट पहुंची। जहां नदी का पवित्र जल लेकर वापस कथा स्थल पहुंची। जहां घट स्थापना व कथा महात्म्य के साथ कथा का शुभारंभ हुआ।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में वार्ड की महिलाएं, युवतियां, पुरुष, बच्चे उत्साह से शामिल हुए। कथा स्थल पर 12 ज्योतिर्लिंग की प्रदर्शनी लगाई गई है। साथ ही 12 हजार रुद्राक्ष से बना शिवलिंग भी श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया है।