कोरबा। जवाली गांव के मौहारपारा में रामचरित मानस के आयोजन में आसपास क्षेत्रों के मानस मंडली गायन, वादन एवं प्रवचन में प्रस्तुति दे रहे हैं। 5 दिवसीय रामचरित मानस के धार्मिक आयोजन के पहले दिन रविवार को कलश यात्रा भी निकाली। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और भजन-कीर्तन करते कलश यात्रा में शामिल हुए।
महिलाएं सिर पर कलश लेकर आगे बढ़ रही थीं। गांव के प्रमुख चौराहे से कलश यात्रा आयोजन स्थल पर पहुंची रविवार से मौहारपारा में रामचरित मानस रामायण ज्ञान यज्ञ के आयोजन में मानस प्रवचन शुरू हो गया है। 15 फरवरी को कथा विश्राम के बाद चढ़ोत्तरी सहस्त्रधारा के बाद धार्मिक आयोजन का समापन होगा।
रोजाना की पूजा पं. गौतम महाराज संपन्न करा रहे हैं। मुख्य यजमान मनोज कुमार कंवर-शारदा कंवर और महिपाल सिंह कंवर-किरण कंवर सुबह व शाम की विशेष पूजा में शामिल हो रहे हैं। आसपास क्षेत्रों से मानस मंडलियां धार्मिक आयोजन में पहुंचकर भगवान राम के आदर्शों पर चलने का संदेश अपनी प्रस्तुति में दे रहे हैं।
इस तरह भगवान राम के यश-कीर्ति और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर मर्यादाओं में रहकर जीवन जीने की सीख दे रहे हैं। धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सुदन सिंह, दुबराज, पवन सिंह, मंगल सिंह, राय सिंह, बरण सिंह, नवल सिंह समेत अन्य का सहयोग मिल रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677