मतदाता सूची में गड़बड़ी, सैकड़ों मतदाता वोट डालने से रहे वंचित

कोरबा। कोरबा नगर निगम क्षेत्र वार्ड क्रमांक 8,9,10, 11 में कुछ बड़ी गड़बड़ी सामने आई है जहां सैकड़ों मतदाता वोट डालने से वंचित रह गए। ऐसा ही पूरा निगम क्षेत्र का हाल रहा, जहां लोगों का मतदाता सूची में नाम ही नहीं पाया।

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि मृतक लोगों का नाम सूची में छोड़ दिया गया है। जिंदा लोगों का नाम काट दिया गया है। कई लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब है। बहुत लोगों का नाम इस वार्ड से काटकर उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिए गए  यह भी परेशानियों का कारण बना है।

हर बूथ से इस तरह की शिकायतें सामने आईं। बताया जा रहा है कि यदि मतदाता सूची ठीक रहती तो मतदान प्रतिशत इतना कम नहीं रह जाता। मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले शहर के अलावा अन्य निकाय क्षेत्रों में भी सामने आए हैं।