कोरबा। छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों में मतदान जारी है। मतदाता बड़े उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। कई जगह ईवीएम मशीन में तकनीकी खामी होने से मतदाता को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, हालांकि व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद फिर से मतदान का सिलसिला शुरू हुआ। लेकिन कोरबा जिले के दीपका नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 13 वीर सावरकर भवन में ईवीएम मशीन चार बार खराब हुई।
बताया जा रहा है कि ईवीएम की खराबी की वजह से मतदान में काफी समय की देरी हुई। खासकर नगर पालिका अध्यक्ष के लिए बटन दबाने पर पार्षद वाला बटन दबना बंद हो रहा है, जिससे वोटरों को अपनी पसंद का उम्मीदवार चुनने में समस्या हो रही है। घटना के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और मशीन को ठीक किया, जिसके बाद मतदान प्रक्रिया फिर से शुरू हो पाई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















