कोरबा। भाजपा की महापौर की प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने परिवार के सदस्यों के साथ कोतवाली के सामने थाना स्कूल के बूथ में मतदान किया।
मतदान से पूर्व बीजेपी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने माँ सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मतदान करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए श्रीमती राजपूत ने कहा कि कोरबा शहर के मतदाता कांग्रेस के 10 साल के कुशासन पर बटन दबाने जा रहें हैं। कोरबा के स्वर्णिम कल के लिए मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन को चुनने जा रहे हैं।
अटल विश्वास पत्र पर बटन दबाने जा रहे हैं। श्रीमती राजपूत ने कहा की आज सभी वार्डों से मतदाताओं के बीच मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया। निश्चित तौर पर कोरबा निगम में इस बार बदलाव होने जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















