उद्योग मंत्री ने परिवार के सदस्यों के साथ किया मतदान

कोरबा। नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार की सुबह अपने वार्ड क्रमांक 18 चारपारा कोहडिय़ा में परिवार के सभी सदस्यों के साथ मतदान किया।

मतदान करने के बाद अपनी अमिट स्याही दिखाते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा सहित पूरे प्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का परचम लहराने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने महापौर का सीधा चुनाव न कराकर मतदाताओं का अधिकार छीन लिया था, भाजपा ने यह महत्वपूर्ण अधिकार वापस दिलाया।

आज सभी मतदान केंद्रों में लोगों में उत्साह दिखा, महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह मिल रहे 1000 की राशि से माताएँ लाभांवित हो रहीं है। शहर में एक साल में विकास की रफ़्तार बढ़ी है।

लोगों को मालूम है की भाजपा की सरकार ही जनकल्याण कारी योजनाओं के साथ विकास के कार्यों को रफ़्तार देने का कार्य करती है। इससे साफ है की लोग भारतीय जनता पार्टी की नगर सरकार बनाने जा रहे हैं।